लखनऊ. हजरतगंज में बाइक सवार बदमाशों ने हिन्दू महासभा के यूथ अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चन सुबह की सैर के लिए निकले थे। बाइक सवार गोली मारकर भाग गए। हत्या किसने की और क्यों की, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
पिछले साल 18 अक्टूबर को लखनऊ में ही हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। कमलेश की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36St4jo
0 comments: