आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के मुखिया तथा पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गढ़ में पैर जमाने के प्रयास में जुटीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर बड़ा सियासी दांव खेला है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद आजमगढ़ आईं प्रियंका गांधी ने जिस बच्ची से मुलाकात की थी, उसके लिए गिफ्ट भेजा है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बिलरियागंज जाकर बच्ची को गिफ्ट सौंपा। इस दौरान बच्ची ने दावा किया कि प्रिंयका गांधी अक्सर उससे फोन पर बात करती है।
12 फरवरी को प्रियंका पहुंची थी प्रियंका गांधी, बच्ची से मुलाकात की थी
जिले के बिलरियागंज के मौलाना जौहर अली पार्क में सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर को लेकर पांच फरवरी की भोर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थी। कांग्रेस इसे बड़े मौके के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस घटना के बाद सबसे पहले कांग्रेस ने सांसद अखिलेश यादव के लापता होने का पोस्टर लगवान फिर 12 फरवरी को स्वयं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आजमगढ़ की यात्रा की।
बिलरियागंज दौरे के दौरान मुस्लिम महिलाओं और स्थानीय लोगों के मिले समर्थन ने कांग्रेस को उत्साह से भर दिया था। प्रियंका ने उस दौरान अरबिया इमान नाम की बच्ची से काफी देर तक बात की थी और उसे टाफी खिलाया था। वापस जाने के बाद भी प्रियंका ने उसके कई बार बात की। इसी बीच बुधवार को प्रिंयका के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के साथ बच्ची के घर पहुंचा और उसे स्कूल बैग आदि गिफ्ट के तौर पर दिया।
प्रियंका ने अरबिया से की थी मुलाकात
अध्यक्ष के मुताबिक गिफ्ट खुद प्रिंयका गांधी ने भेजा था। अरबिया इमान ने बताया था कि प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था और कहा था कि जब भी डर लगे तो मुझको फोन कर लेना। बच्ची के मुताबिक वह गांधी से कई बार बात कर चुकी है। अब बैग के साथ प्रियंका ने उसे एक पत्र भी भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32bWzMz

0 comments: