लखनऊ. प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा राम मंदिर ट्रस्ट के गठन का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को ही योगी सरकार ने अयोध्या में मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन के आवंटन पर मुहर लगा दी है। इन दोनों फैसलों के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीटकरके कहा कि एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। इसकोलेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि सिर्फ दलित ही नहीं पिछड़े भी रामभक्त होते हैं, उन्हें भी ट्रस्ट में जगह मिलनी चाहिए।
कल्याणसिंह ने कहा कि मेरी ये इच्छा रही कि मेरे जीवनकाल में राम मंदिर बन जाए, वह अब पूरी हो जाएगी। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी।
कल्याण सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान राम मंदिर आंदोलन को याद करते हुए कहा- "राम मंदिर के लिए मैं एक दिन के लिए जेल भी गया और 2000 रुपए जुर्माना भी दिया था। मेरे ऊपर सीबीआई अदालत में आपराधिक साजिश का मुकदमा चल रहा है। अगर सिद्ध हो गया तो सजा हो जाएगी, नहीं सिद्ध हुआ तो बरी हो जाऊंगा।"
दलित समाज को लेकर अमित शाह ने किया था टि्वट
दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ''श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री को अनेक अनेक बधाई देता हूं।''
पीएम मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट बनाने की घोषणा की
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले के 88 दिन बाद सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी। इसमें 15 सदस्य होंगे। बुधवार को दिल्ली चुनाव से ठीक 3 दिन पहले और कैबिनेट के फैसले के फौरन बाद प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। वहां लोकसभा में उन्होंने प्रश्नकाल से पहले ट्रस्ट बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ होगा। इसी के साथ केंद्र सरकार ने अपने कब्जे की 67.703 एकड़ जमीन भी ट्रस्ट को सौंप दी है। यह पूरा इलाका मंदिर क्षेत्र होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sn0vFp

0 comments: