Thursday, February 27, 2020

संसार में कोई भी जीव अनुपयोगी नहीं है, सभी का अपना अलग महत्व है

जीवन मंत्र डेस्क. पुराने समय में एक राजा ने अपने मंत्रियों को आदेश दिया कि इस संसार के अनुपयोगी जीव-जंतुओं की खोज करो। राजा के आदेश पर मंत्रियों ने बहुत दिनों तक खोज की। एक दिन मंत्रियों ने राजा को बताया कि इस संसार में जंगली मक्खियां और मकड़ियों का कोई उपयोग नहीं है। राजा ने सोचा कि जब इनका कोई उपयोग ही नहीं है तो इन्हें खत्म कर देना चाहिए। राजा ने मंत्रियों को ऐसा करने का आदेश दे दिया। अगले दिन पड़ौसी शत्रुओं ने राजा के महल पर आक्रमण कर दिया, उसके सभी सैनिक मारे गए।

शत्रुओं को महल में देखकर राजा को लगा कि इतने सैनिकों का मुकाबला कर पाना संभव नहीं है। इसीलिए वह अभी अपने प्राण बचाने चाहिए। ये सोचकर राजा महल के एक गुप्त मार्ग से जंगल की ओर भाग गया। शत्रु सैनिकों ने राजा को जंगल में भागते देख लिया और वे भी उसके पीछे दौड़ पड़े।

भागते-भागते राजा एक पेड़ के नीचे छिप गया। लगातार भागते रहने की वजह से वह थक गया। कुछ ही देर में उसे नींद आ गई। तभी एक जंगली मक्खी ने उसके चेहरे पर डंक मारा। राजा की नींद खुल गई, उसने देखा सैनिक आसपास ही हैं, यहां सोना सुरक्षित नहीं है। वह तुरंत उठा और एक छोटी सी गुफा में घुस गया। गुफा में वह सो गया। गुफा के द्वार पर मकड़ियों में जाला बुन दिया। कुछ देर में वहां शत्रु सैनिक पहुंच गए। उनके कदमों की आवाज से राजा की नींद खुल गई, लेकिन वह चुपचाप वहीं बैठा रहा।

गुफा के बाहर सैनिक बात कर रहे थे कि इस गुफा में भी राजा को खोजना चाहिए। तभी एक सैनिक ने कहा कि गुफा के द्वार पर मकड़ी का जाला बना हुआ है। अगर राजा अंदर जाता तो ये जाला यहां नहीं होता। अंदर छिपा हुआ राजा ये बातें सुन रहा था। जाला देखकर सैनिक वहां से आगे निकल गए।

प्रसंग की सीख

इस छोटी सी कथा की सीख यह है कि इस संसार में कोई भी जीव अनुपयोगी नहीं है। सभी का अपना अलग महत्व है। इस कथा में मक्खी ने डंक मारा, जिससे राजा को सचेत हो गया। मकड़ी ने गुफा के द्वार पर जाला बुन दिया था, जिससे शत्रु सैनिक भ्रमित हो गए और राजा बच गया। इस संसार में कोई भी जीव बेकार नहीं है। हर एक जीव कहीं न कहीं उपयोगी अवश्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
every creature is usefull in the world, motivational story about happiness, inspirational story, old story of a king


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32GlPuA

SHARE THIS

Facebook Comment

1 comment:

  1. Thanks for sharing this information

    By ASTROLOGER RAJESH SHRIMALI JI, BEST ASTROLOGER IN JODHPUR AS WELL INDIA
    Shrimali Ji is best astrologer in Jodhpur city as well in India amongst other Jyotish, Expert in Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu, Numerology and more.

    Offering Service: Astrology, Astrology Verdict, Horoscope Analysis, Match Making, Marriage Compatibility, Business Astrology, Career Consultancy, Numerologist, Relationship Problem, Palmist, Vastu Remedies, Manglik Solution, Rudraksha, Black Magic Problems, Vashikaran Problems, Gemologist, Education Problem

    Call Us: 9829024288
    Mail Us: rajesh_shrimali@gmail.com
    Reach Us: D-190,Kamla Nehru Nagar, Jodhpur-342008, Rajasthan (India)
    Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu & Numerology

    ReplyDelete