चंदौली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को ट्रस्ट का संरक्षक और परमाध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर अयोध्या की तपस्वी छावनी से निष्कासित महंत परमहंस दास अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने अन्न व जल सब त्याग दिया है। परमहंस दास यूपी के चंदौली में बुधवार से ही अनशन शुरू किया है।
परमहंस दास ने कहा कि कहा- जब तक संघ प्रमुख को ट्रस्ट का संरक्षक नहीं बनाया जाएगा तब तक मैं अनशन पर रहूंगा। मुझे मोदी पर विश्वास है कि वो संघ प्रमुख को संरक्षक बनाने की उनकी मांग को मानेंगे। आरएसएस ही एक मात्र ऐसी संस्था है जो देश हित के कार्य में लगी हुई है। कहीं भी कोई आपदा आती है तो आरएसएस के लोग जी जान से मदद में जुट जाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया की स्थानीय अधिकारी आकर उन पर दबाव बना रहे है की वो अनशन तोड़ दें।परमहंस महाराज माघ माह में प्रयागराज में संगम स्नान के लिए अयोध्या से चले थे। प्रयाग के बाद वाराणसी गंगा स्नान के बाद बुधवार को वे बिलारीडीह शिव मंदिर पर पहुंचे थे।
महंत नृत्य गोपाल दास पर टिप्पणी का ऑडियो हुआ था वायरल
परमहंसदास का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, इसमें महंत नृत्य गोपाल दास पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थीं। ऑडियो वायरल होने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास के समर्थकों ने जमकर बवाल किया और उनके विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज हुई थी। टिप्पणी के बाद परमहंसदास को तपस्वी छावनी से निष्कासित कर दिया गया था। महंत सर्वेश्वर दास ने कहा कि अगर उनके आचरण में सुधार आएगा तो उन्हें वापस ले लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Urb653

0 comments: