प्रयागराज. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात एक दरोगा ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि, जिस युवती से उनकी शादी कराई गई, वह असल में किन्नर है। इस बात सास-ससुर ने छिपाई। वहीं, पत्नी ने भी दरोगा के खिलाफ प्रतापगढ़ की सदर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी है। मामले में आईजी केपी सिंह ने कहा- दरोगा की पत्नी की मेडिकल जांच होगी। जिसके बाद दरोगा के आरोपों की सच्चाई का पता चल सकेगा।
प्रतापगढ़ के लालगंज बहुचरा के रहने वाले एक दरोगा की प्रयागराज में एसटीएफ में तैनाती है। दरोगा व एक युवती की शादी 5 अक्टूबर 2019 को प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी मंदिर से धूम-धाम से हुई थी। दरोगा का आरोप है कि, जब लड़की घर आई तो पता चला कि, वो किन्नर है। जिसके बाद लड़की अपने घर आ गई। वहीं, लड़की ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने से कोर्ट की शरण ली। आरोप लगाया कि, शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। चार दिन बाद पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर पिटाई की गई।
पीड़िता ने अपने पति पर मारपीट, दहेज की डिमांड और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। किन्नर होने के आरोप को खारिज भी किया है। लड़की के पिता का कहना है कि, मेरी बेटी मां नहीं बन सकती है। शादी से पहले ही दरोगा से इस बात को बताया गया था। दरोगा की ये दूसरी शादी थी। पहले पत्नी से दो बच्चे हैं। वो जेल भेजने की धमकी दे रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bOucbB

0 comments: