जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 21 फरवरी का मूलांक 3, भाग्यांक 9, दिन अंक 6, मासांक 2 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 3 की अंक 2, 9 के साथ मित्र युति, अंक 6 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 6 की अंक 9 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 21 फरवरी का दिन...
अंक 1- रेलवे टीटीई और बस कंडक्टर्स के लिए नौकरी संबंधी अनुकूलता रह सकती है। धान के कारोबारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
क्या करें- हल्के रंग की रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 2- टायर-ट्यूब के व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा सिद्ध हो सकता है। कोई पिछला महत्त्वपूर्ण निर्णय बदल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3- बाजार में किए निवेश में फेरबदल करना चाहें तो कर सकते हैं। लोन लेने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। खानपान का ध्यान रखें।
क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 4- जनसंपर्क सेवा से जुड़े लोगों को अधिकारी वर्ग की कृपा मिल सकती है। अभिनेताओं को उल्लेखनीय अवसर मिल सकता है। आत्मबल दृढ़ रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 5- दूर की यात्रा हो सकती है। फार्मा क्षेत्र के लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। दांत का दर्द रह सकता है।
क्या करें- भैरव चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6- भाग्य अद्भुत रूप से मेहरबान रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की संगत का लाभ मिल सकता है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- माता को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- राजपत्रित अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 8- किसी खास काम में मित्र वर्ग का अच्छा सहयोग मिल सकता है। ठेकेदारों को याड़ी नया टेंडर डालना है तो आगे बढ़ सकते हैं। पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 9- करियर संबंधी उलझन का हल पाने के लिए पितृवरदान वाले व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। वर्तमान से बड़ा पद पाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। पीठ दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FuP3P

0 comments: