Wednesday, February 5, 2020

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- निर्णय लेने के लिए टाइमिंग का इंतजार नहीं करते पीएम मोदी

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का ऐलान किया था। इस बीच कुछ विपक्षी दलों की तरफ से इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विरोधी दलों की तरफ से यह कहा जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा में चुनाव में इसका फायदा लेने के लिए ही केंद्र सरकार ने ट्रस्ट की घोषणा की है। इन आरोपों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि पीएम कोई भी निर्णय के लिए टाइमिंग का इंतजार नहीं करते। चाहे वह अनुच्छेद 370 को हटाने का मामला हो या फिर ट्रस्ट की घोषणा का हो।

ये भी पढ़े

स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इस घोषणा को दिल्ली चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर पीएम मोदी का समर्थन करना चाहिए। स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। यहां से वो सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।

मीडिया से ने जब उनसे पूछा कि राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान लेकर विपक्षी दलों ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं, इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- विरोधी दल इसपर राजनीति न करें। प्रधानमंत्री के साथ सभी दलों को खड़ा होना चाहिए।सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री कोई भी निर्णय लेते हैं तो वह किसी चुनाव का इंतजार नहीं करते हैं ,चाहे वह धारा 370 हो या फिर राम मंदिर को लेकर ट्रस्ट बनाए जाने का मामला हो।''

केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बनाने की घोषणा की। कुछ घंटे बाद यूपी कैबिनेट ने भी मस्जिद के लिए जमीन देने का ऐलान कर दिया। सुन्नी वक्फ बोर्ड को रामलला विराजमान से 25 किलामीटर दूर अयोध्या के रौनोही गांव में मस्जिद के लिए जमीन दी गई। यह स्थान पंचकोसी परिक्रमा की परिधि से काफी दूर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काल भैरव दर्शन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SteHNw

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: