Saturday, February 22, 2020

7 राशियों के लिए खास रहेगा फरवरी का आखिरी हफ्ता, धन लाभ के योग हैं

जीवन मंत्र डेस्क. 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच सितारों की स्थिति कुछ खास रहेगी। इन दिनों में चंद्रमा पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि तो रहेगी, लेकिन कुछ शुभ ग्रहों के प्रभाव से इन 7 दिनों में शुभ योग भी बन रहे हैं। चंद्रमा पर मंगल और बृहस्पति की दृष्टि भी रहेगी। जिसके प्रभाव से 7 राशियों को धन लाभ और तरक्की भी मिलेगी। वहीं इसके अलावा अशुभ योग बनने से अन्य 5 राशियों के लिए ये सप्ताह ठीक नहीं रहेगा।

12 राशियों के लिए कुछ इस तरह बीतेंगे ये 7 दिन

  1. इस सप्‍ताह चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में रहेगा तो फालतू खर्चा बढ़ सकता हैं। कोई अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। किसी नए बिजनेस को लेकर विचार बनेगा। नया मकान खरीदने का भी इरादा हो सकता है। उसके लिए कर्जा लेना पड़ेगा। आपके मन में कोई उथल-पुथल हो सकती है।

    इन दिनों कार्यक्षेत्र में संभलकर रखें। आपके सोच-विचार में भी नकारात्मकता आ सकती है। सप्ताह के बीच में थोड़ा बहुत जोखिम ले सकते हैं। लेन-देन सोच-समझकर करें। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

  2. इस सप्ताह कोई नई शुरुआत आप कर सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। आप नौकरी नहीं बदल रहे हैं, तो इस सप्ताह आपका कामकाज बदल सकता है। कोई नया काम आपको मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में फायदा होने के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ेगा, लेकिन ध्यान दिया जाए तो पैसों की समस्या खत्म हो जाएगी। छोटी यात्रा होने के योग हैं। पुरानी समस्याएं निपट सकती है। इस सप्ताह बिजनेस में नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। जिनसे आपको फायदा होगा, लेकिन किसी पर आंख बंदकर के भरोसा न करें। गुस्से पर काबू रखें।

  3. इन दिनों में योजना बनाने के लिए अच्छा समय है, लेकिन हड़बड़ी में कोई फैसला न लें। नौकरी और करियर के मामले में बड़े फैसले इस सप्ताह टाल देना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। धैर्य, ईमानदारी और लगन से मेहनत करेंगे तो फायदा हो सकता है।

    बड़ी खरीददारी अभी न हो सके तो टाल दें। खर्चा भी रहेगा। इस सप्‍ताह अविवाहित लोगों को वैवाहिक संबध के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में फायदा हो सकता है। विवादों में जीत मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन अच्‍छा रहेगा।

  4. इस सप्ताह सोच-समझकर आगे बढ़ें, क्योंकि विवाद की संभावना है। इस सप्‍ताह नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नए विचार आएंगे। बड़े और खास फैसले करने के लिए अच्छा समय है। कोई बड़ा काम सप्ताह के खत्म होने के पहले निपट सकता है।

    इन दिनों में खर्चा बढ़ सकता है। अपनी सेहत पर थोड़ी गंभीरता से ध्यान दें। जरूरी काम, शादी तथा नौकरी-धंधे में रुकावटें आने की संभावना भी बन रही है। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप बुद्धि से परेशानियों का हल निकाल लेंगे। नौकरी में बदलाव का मन होगा। इन दिनों में दौड़-भाग रहेगी। रोजगार और माता की सेहत में सुधार हो सकता है।

  5. सप्ताह की शुरुआत में ही चंद्रमा आठवें भाव में होगा तो दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। काम में मन लगाए रखें। दाम्पत्य जीवन में मामूली खटपट रहेगी। खर्चा ज्यादा रहेगा। सेहत के मामले में संभलकर रहें।नौकरी में पहचान मिलेगी, फायदा होगा। इन दिनों में पुरस्कार या बोनस मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिल सकती है। सही समय पर सही काम करेंगे इससे लोगों पर आपका अच्छा असर पड़ेगा। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है।

  6. इस सप्ताह आपका उत्साह ज्यादा रहेगा और आप रचनात्मक रहेंगे। नया काम या रूटीन आपको अपनाना पड़ेगा। तैश में आकर कोई काम करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आप बहुत हद तक लोगों से अपनी बात मनवा लेंगे। सिर्फ वही काम हाथ में लें, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो।

    इन दिनों में कोई नया काम करने की प्लानिंग हो सकती है। संतान और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाने से पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। सप्ताह के बीच में किस्मत साथ देगी। मांगलिक और बड़े कार्यक्रमों में जाने का योग बन रहा है।

  7. यह सप्ताह भाग-दौड़ और परेशानियों वाला साबित हो सकता है। गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से सप्ताह की शुरुआत ठीक-ठीक रहेगी, लेकिन सप्ताह के बीच में चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। नए लोगों से दोस्‍ती होगी। आपकी सोच में बदलाव हो सकता है, जिसे आप भी महसूस करेंगे।

    किसी खास मामले में आपसे सलाह मांगी जा सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको हर तरह की मदद मिलेगी। आपका खर्चा बढ़ सकता है। अधिकारियों के साथ मुलाकात महत्वपूर्ण साबित होगी। सहयोगियों से किसी बात पर मामूली विवाद भी हो सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

  8. सप्ताह की शुरुआत में बहस या झगड़े हो सकते हैं। इन दिनों में आमदनी कम भी हो सकती है। साझेदारी और रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो जाएंगे। फालतू खर्चा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। जरूरत से ज्यादा धैर्य रखें। पुरानी बातों और यादों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सप्ताह के बीच के दिन सामान्य फायदे वाले हो सकते हैं। जो काम काफी समय से रुके हुए हैं उनमें गति आएगी।

  9. इस सप्ताह सोचे हुए ज्यादातर काम हो सकते हैं। कोई बड़ा फायदे का सौदा होने के भी योग बन रहे हैं। आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही चंद्रमा योजनाएं पूरी करवाएगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। मेहनत ज्यादा रहेगी और आपको सफलता मिलेगी। अपनी प्रतिभा के दम पर ऑफिस में आपको सफलता मिलेगी।

    बिजनेस में आपकी सफलता से कुछ लोग खुश हो सकते हैं। सप्ताह के बीच में छठा चंद्रमा आपको जीत दिला सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। सप्ताह के आखिरी में पार्टनर से संबंध अच्‍छे हो जाएंगे। धन संबंधी परेशानी भी खत्म होने के योग बन रहे हैं।

  10. इस सप्ताह आप अपने काम पर ध्यान दें। खर्चा बढ़ सकता है। इन दिनों में आप दोस्तों और साथ काम करने वालों के बीच दबदबा बनाने की कोशिश न करें। अपने काम पर ही पूरा थ्यान दें। बिजनेस को लेकर लंबी तैयारी की शुरुआत होगी। इस सप्ताह जरूरी कामों में धन संबंधित रुकावटें आ सकती हैं। सप्ताह के बीच में आपकी सेहत खराब हो सकती है। इन दिनों आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

  11. इस सप्ताह चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव से शुरू होगा और पराक्रम भाव से गुजरेगा। इससे आपको किस्मत से धन लाभ होगा। मेहनत बढ़ेगी। इन दिनों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मेहनत से खुश होगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। मेहनत ज्‍यादा करनी होगी। सप्ताह के शुरुआती दिन शांति से बिताएं। किसी राजनैतिक गतिविधि में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। पिछले नुकसान की भरपाई इन दिनों में हो सकती है। सोच-समझकर निवेश करें। आपको सावधान रहना होगा। आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। नींद न आने के कारण सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। संतान संबंधी चिंता रहेगी। पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। सबकी बातों का सम्मान करें। सप्ताह के आखिरी दिनों तक नई नौकरी की कोई बात सामने आ सकती है।

  12. सप्ताह की शुरुआत में ही धन लाभ हो सकता है। इन दिनों में पराक्रम भाव का चंद्रमा आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। साथ काम करने वालों से मदद और तारीफ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    सप्ताह के आखिरी दिनों में चौथा चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। आप इस सप्ताह अपने ऑफिस या बिजनेस में श्रेष्ठ साबित होंगे। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। जरूरी कामों के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी में सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। काम करने में उत्साह रहेगा। प्रेम संबंधों में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर समय शुभ है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Rashifal Saptahik Horoscope February 4th Week 2020 Aries Mesh Vrishab Mithun Leo Virgo Libra Scorpio


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32f4AjK

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: