प्रयागराज. समाजवादी पार्टी के कद्दावर व बाहुबली पूर्व विधायक एवं सांसद अतीक अहमद वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद सेंट्रल जेल में बंद हैं। पोस्टर वायरल में इनके सुपुत्र मोहम्मद उमर को सीबीआई ने दो लाख रुपए का ईनामियां आरोपी घोषित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक हाइकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई ने आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए ईनामियां पोस्टर चस्पा की है।
बाहुबली अतीक अहमद के 21 वर्षीय पुत्र उमर चर्चित देवरिया जेल कांड में अपने पिता अतीक के साथ नामजद आरोपित है। 26 दिसंबर 2018 को लखनऊ के रीयल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को लखनऊ से बंधक बनाकर देवरिया जेल ले जाया गया था। तब अतीक वहां पर बंद थे। अतीक और उनके करीबियों ने उन्हें जमकर पीटा था। मोहित से कई करोड़ की संपत्ति के कागजात पर जबरन दस्तखत करा लिए गए थे।
चंगुल से छूटने पर मोहित ने लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में अतीक अहमद और मोहम्मद उमर समेत 12 अन्य के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी का मुकदमा लिखाया था। 23 अप्रैल 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपकर अतीक को अहमदाबाद जेल भेजने का आदेश दिया था।
सीबीआई ने उस पर दो लाख रुपये इनाम रख दिया है। मंगलवार को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज होने से उमर की मुश्किलें बढ़ गई है। उधर, उमर के चाचा पूर्व विधायक अशरफ पर दर्ज चार मुकदमों में गिरफ्तारी के लिए कुर्की हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SRWA5g

0 comments: