Sunday, February 16, 2020

23 फरवरी तक 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है समय, हो सकते हैं अनचाहे बदलाव

जीवन मंत्र डेस्क. 17 से 23 फरवरी के बीच में चंद्रमा वृश्चिक से कुंभ राशि तक जाएगा। इन दिनों में चंद्रमा राहु-केतु और शनि से पीड़ित रहेगा। जिससे कुछ लोग गलत फैसले ले सकते हैं। इस कारण धन हानि,विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है। सितारों की अशुभ स्थिति से 6 राशि वाले लोग प्रभावित रहेंगे। वहीं अन्य 6 राशि वालों के लिए समय ठीक-ठाक ही रहेगा।

आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा 17 से 23 फरवरी का समय

  1. इन दिनों में मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति होगी। भाग्य भाव से इन सात दिनों की शुरुआत हो रही है और चंद्रमा के खर्च भाव तक आते-आते सप्ताह खत्म हो जाएगा। इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सकारात्मक बदलाव सप्ताह के बीच में हो सकता है। ऑफिस में खींचतान और मेहनत रहेगी, लेकिन आपको फायदा भी होगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। मान-सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पैसों में वृद्धि होगी। इन दिनों में आप दुश्मनों से जीत जाएंगे। पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में भी आपकी ही जीत होगी, लेकिन मानसिक अशांति भी हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े मुद्दों में सफलता मिल सकती है।

  2. सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए थोड़े हेक्टिक हो सकते हैं। शुरुआती दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नई योजनाओं में निवेश के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। किसी खास काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जोखिम से बचें। इन दिनों में आपको थोड़ा टेंशन भी हो सकता है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। जैसे-जैसे दिन बितेंगे वैसे-वैसे फायदे और तरक्‍की के दरवाजे खुल सकते हैं। हर संभव मौके पर किस्मत आजमा कर देखें। अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोग पूर्ण रहेंगे। शारीरिक परेशानियां हो सकती है।

  3. इस सप्ताह खुद में कुछ बदलाव करेंगे तो फायदे में रहेंगे। कोई गोपनीय बात इन दिनों में आपको पता चलेगी। इस सप्ताह की शुरुआत गोचर कुंडली के सातवें भाव के चंद्रमा से होगी और कर्म भाव तक आपकी राशि का चंद्रमा जाएगा।पुरानी बातें दिल-दिमाग में चलती रहेगी। इस सप्ताह के कुछ दिन आप परेशान जरूर रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। परेशानियों में आपके साथ पार्टनर रहेगा। रोजमर्रा के काम रुक-रुक कर पूरे होंगे। धन हानि हो सकती है। संभलकर रहें। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

  4. समय अनुकूल और प्रतिकूल, दोनों तरह का रहेगा। इस सप्ताह शुभ और अशुभ दोनों तरह के योग बनने से योजनाएं धीमी गति से पूरी होंगी। सप्ताह की शुरुआत में परेशान हो सकते हैं। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। इस सप्ताह के बीच के दिनों में कुछ नया सामान खरीदने का मन बनेगा। वो चीज नया कम्प्यूटर या नया फोन भी हो सकता है।

    बॉस के साथ आपकी मीटिंग सफल रहेगी। दोस्तों से फायदा हो सकता है। सप्ताह के बीच में रोजमर्रा के कामों से जुड़ा कोई नया ऑफर मिल सकता है।

  5. इस सप्ताह बिजनेस में अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाकचातुर्यता से आप फायदा उठाएंगे। समय में बदलाव महसूस होगा। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षाएं तेज होती जाएंगी। कम समय में ज्यादा अच्छा काम आप कर लेंगे। आपको अचानक लाभ हो सकता है। सप्ताह के बीच में किस्मत साथ देगी। कानूनी मामले निपट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी उलझी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।दोस्तों की मदद मिलती रहेगी। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। माता की सेहत प्रभावित हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच में दुश्मन परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर भारी रहेंगे।

  6. सेहत को लेकर सावधान रहे। आपके लिए समय प्रतिकूल हो सकता है। जोखिम न लें। आर्थिक हानि हो सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनचाही स्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। ऑफिस में विवाद हो सकते हैं। नौकरी के मामले में आप अपने काम से काम रखें। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे बदलाव भी आएंगे।

    छोटी-मोटी यात्रा का योग बन रहा है। पुरानी योजना और दोस्त आपके काम आ सकते हैं। सप्ताह के बीच मे दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आखिरी दिनों में रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा हो सकता है।

  7. सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। इन दिनों में बदलते मौसम के कारण सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अचानक यात्राओं का योग बन रहा है। इस सप्ताह के बीच में धन लाभ का बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। पूरे सप्ताह आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। बातचीत और भाषण से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। संतान, शिक्षा,राजनीति, यात्रा, जमीन-जायदाद के मामलों में भी आप सफल रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको पशुओं और नशा करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। इन दिनों में वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। बड़े फैसलों को टाल दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है।

  8. सप्ताह की शुरुआत आर्थिक फायदे से हो सकती है। पैसा आने लगेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। आप गंभीर हैं, तो इस सप्ताह के बीच में आपको करियर में प्रगति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप जितने व्यावहारिक रहेंगे, उतने सफल भी हो जाएंगे। इस सप्ताह आपमें बहुत ऊर्जा रहेगी। युवा साथी और घर के युवा सदस्यों से मदद मिल सकती है। आप बिजनेस में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

    इन दिनों में आपके लिए दोस्तों, साथियों और रिश्तेदारों का महत्व बढ़ जाएगा। अचानक यात्राएं होने के योग हैं। नए लोगों से मेल-जोल रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। सप्ताह सावधानी से निकाल लें। आखिरी दिन आपके लिए शुभ रहेंगे।

  9. इन दिनों में आपको निजी मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता और पैतृक व्यवसाय में फायदा हो सकता है। कुछ अनचाहे फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। सावधान रहें। जरूरी दस्तावेज भी गुम हो सकते हैं। स्थितियों को सकारात्मक दृष्टि से देखें। अभिनय के क्षेत्र वालों के लिए समय शुभ रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

    ऑफिस में आप पर थोड़ा दबाव हो सकता है। बड़े लोगों के साथ बातचीत में आप सावधानी रखें। बिना तैयारी के बात करेंगे, तो आपकी गलती पकड़ी जा सकती है।

  10. इस सप्ताह की शुरुआत में बाहरी स्थानों से भी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। संचार से जुड़े उपकरण खरीद सकते हैं। बिजनेस में फायदे की स्थितियां बन सकती हैं। विज्ञान और तकनीक से जुड़े हर काम में सफलता मिल सकती है। आपके मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

  11. इस सप्ताह आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप अपनी आदतों या लालच को नियंत्रण में रखें। आपका वजन बढ़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा।

    ऑफिस में कुछ समस्या हो सकती है। बड़े लोगों से आपकी बातचीत बहुत हद तक सफल रहेगी। निजी संबंधों में परेशानियां पैदा हो सकती है। आपको धन लाभ और फायदा तो होगा, लेकिन साथ ही आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों में आपकी तारीफ हो सकती है। किसी पुराने व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। दक्षिण दिशा की महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। मानसिक रूप से शांत रहें।

  12. यह सप्ताह कर्म भाव के चंद्रमा से शुरू होगा और मीन राशि तक जाएगा। लगभग पूरा सप्ताह ही आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ा काम पूरा होने के योग हैं, जो आपके हित में है। सप्ताह के बीच में आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। साथ काम करने वाले लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आप सभी को साथ लेकर कोई बड़ा काम करने में सफल रहेंगे। आपके अधूरे पड़े काम निपट जाएंगे। आपका यश बढ़ेगा। साझेदारी संबंधी घटनाक्रम सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रतिकूलता की स्थिति भी बन सकती है। संभलकर रहें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधान रहें। सप्ताह के आखिरी दिन आपके लिए ज्यादा खर्चे वाले हो सकते हैं। डॉक्टर, वकीलों और शासकीय कर्मचारियों के लिए समय अच्छा हो सकता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Rashifal Saptahik Horoscope February 3th Week 2020 Aries Mesh Vrishab Mithun Leo Virgo Libra Scorpio


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39EP0jY

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: