Thursday, February 6, 2020

भारत-मेडागास्कर की द्विपक्षीय बैठक में उठा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा; 23 एमओयू से यूपी में खुलेगी 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की राह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो 2020 के दूसरे दिन भारत और मेडागास्कर के रक्षामंत्रियों के बीच गुरुवार को समुद्री सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर आपसी सहयोग को लेकर बातचीत हुई। चर्चा के दौरान रक्षामंत्री ने समुद्री सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरानमेडागास्कर के रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड ने कहा कि भारतीय महासागर के समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाने में भारत की बड़ी भूमिका है। इस बीच लखनऊ में सजे रक्षा बाजार में उप्र सरकार की तरफ से अलग-अलग कम्पनियों से 23 एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जिससे 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की राह खुलेगी।

इस बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मेडागास्कर के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। द्विपक्षीय मुद्दों चर्चा के दौरान देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग में संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। कहा, ''समुद्री पड़ोसियों के रूप में दोनों देशों की जिम्मेदारी है। वे सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करें ताकि व्यापार और वाणिज्य का विकास हो सके।मार्च 2018 में मेडागास्कर में भारत के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा को रेखांकित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती आई।''

दोनों देशों के बीच हुआ एमओयू संबंधेां को और मजबूती प्रदान करेगा- राजनाथ
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) से दोनों देशों को रक्षा सहयोग के लिए समर्थकारी ढांचा मिला।रक्षामंत्री ने कहा कि डिफेंस एकस्पो 2020 दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने और आपसी व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों का अन्वेषण करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।


मेडागास्कर के रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड ने कहा कि भारतीय महासागर के समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाने में भारत की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ‘ऑपरेशन वेनिला’के लिए अपनी सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया, जिसमें भारतीय नौसेना ने साइक्लोन डयाने की वजह से मेडागास्कर के बाद की तबाही से प्रभावित आबादी को सहायता प्रदान की।


बैठक के दौरान ही मेडागास्कर के रक्षा मंत्री ने इस वर्ष 26 जून को मेडागास्कर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारत के रक्षामंत्री को आमंत्रित किया।

23 एमओयू से खुलेगी 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की राह
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो का आगाज पीएम मोदी ने बुधवार को किया था। इस एक्सपो में दुनियाभर से 1,000 से अधिक कम्पनियां और 40 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उप्र सरकार विभिन्न देशों की कम्पनियों के साथ 23 प्रारम्भिक एमओयू पर हस्ताक्षर करेगी जिससे 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश का रास्ता खुलेगा और तीन लाख से अधिक नौकरियों के सृजित होने की संभावनाएं हैं।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S3ZraB

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: