Thursday, February 20, 2020

योगी सरकार ने चार स्टेशनों के नाम बदले; 163 साल पुराने इलाहाबाद जंक्शन का नाम अब प्रयागराज जंक्शन

प्रयागराज. 163 साल पुराना इलाहाबाद जंक्शन अब अतीत के पन्नों में दर्ज हो गया है। योगी सरकार ने इस स्टेशन का नाम गुरुवार को इस स्टेशन का नाम बदले जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब इसे प्रयागराज जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। अब स्टेशन पर हर जगह इलाहाबाद की जगह प्रयागराज जंक्शन व ट्रेनों पर भी नाम बदले जाने की प्रक्रिया शुक्रवार यानि आज से शुरू हो जाएगी।


बदल जाएंगे स्टेशन कोड
इलाहाबाद जंक्शन के अलावा इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी, प्रयागघाट स्टेशन का नाम भी बदलकर हर जगह प्रयागराज कर दिया गया है। इलाहाबाद जंक्शन से ब्रिटिशकाल में साल 1857, फरवरी माह में यहां से कानपुर की तरफ 41.8 किमी ट्रेन ट्रायल के रुप में चलाई गई थी। इसके एक साल बाद 1859 में इलाहाबाद से कानपुर के बीच ट्रेन संचालन शुरू होने के साथ यात्रियों के लिए आवागमन शुरू हुआ था। साल 1947 में जब देश को आजादी मिली तो स्टेशन को नए सिरे से बनाया गया। 22 मार्च 1955 को देश को पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसकी नींव रखी थी। उस दौरान इस जंक्शन पर 108 ट्रेनों की आवाजाही होती थी। रेलवे बोर्ड द्वारा इसी माह में इन स्टेशनों के कोड बदले जाने की कार्रवाई की जाएगी।


साल 2018 में बदला गया था इलाहाबाद का नाम
यूपी की सत्ता पाने के बाद योगी सरकार ने साल 2018 में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया था। उसके बाद राज्य एवं निगम के तमाम कार्यालयों में इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखा गया। हालांकि केंद्र सरकार के अधीन कार्यालयों में अभी प्रयागराज का नामकरण नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टेशन का नाम बदलने के साथ ट्रेनों पर भी दर्ज होगा प्रयागराज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V7tVKK

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: