Sunday, January 19, 2020

घायल लड़की मौत, पिता ने कहा- गैंगरेप के बाद हत्या की गई, थाने का घेराव करने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) जिले में सेक्टर 73 के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता का आरोप है कि, गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या की गई है। दूसरी पुलिस घटना को सड़क हादसा करार दे रही है। रविवार को सेक्टर 49 थाना पुलिस ने केस दर्ज करने से मना किया तो सैकड़ो लोगों ने घेराव किया, जिसके बाद गैंगरेप व हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डीसीपी संकल्प शर्मा ने कहा- युवती यमुना एक्सप्रेस वे पर किसी कार की टक्कर से घायल हुई थी। जांच चल रही है, सबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी।

सेक्टर 73 के एक गांव में पीड़ित परिवार रहता है। पिता ने बताया कि, उनकी बेटी सेक्टर 68 में घड़ी बनाने वाली एक कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार सुबह ऑफिस जाने के लिए निकली थी। शाम में घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू हुई। रात 10 बजे सेक्टर 49 थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तभी उसकी सहेली ने फोन करके बताया कि, उसका एक्सीडेंट हो गया है। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रात 11 बजे परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां सहेली दीपा, उसका भाई श्याम व एक अन्य युवक सचिन था। आरोप है कि, पिता व अन्य घर वाले जब अस्पताल पहुंचे तो दीपा व उसके साथ मौजूद लोग अस्पताल से चले गए। बताया गया कि, लड़की के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। लेकिन रीढ़ की हड्डी, पैर व हाथ कई जगह से टूटे थे। दिल्ली के जीटीबी नगर अस्पताल में रविवार सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। लड़की की 27 फरवरी को शादी होने वाली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30Cxd9z

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: