Thursday, January 9, 2020

थीम पार्क प्राजेक्ट पर डीएम ने लगाई रोक, कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर लगा बैनामे से अधिक जमीन कब्जा करने का आरोप

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट थीम पार्क पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या में पर्यटन विभाग व शिवा कंस्ट्रकशन कंपनी के एमयूओ पर थीम पार्क का निर्माण हो रहा था। इस प्रोजेक्ट पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने रोक लगाई है। अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी द्वारा रजिस्ट्री की गई जमीन से ज्यादा कब्जे की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

शिवा कंस्ट्रकशन कंपनी के प्रत्यावेदन की सुनवाई में 38 करोड़ के इस प्राजेक्ट पर सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता, उप जिला अधिकारी व रेवन्यू विभाग के अधिकारियों, खनन अधिकारी व जिला पंचायत के एएमए की आख्या शिवा कंस्ट्रकशन कंपनी के विपरीत पाई गई। बाढ़ खंड ने इसे फ्लड जोन बता कर एनओसी नहीं जारी की थी।

डीएम ने अपने आदेश में अधिकारियों की जांच रिपोर्ट को भी गंभीरता से लिया जिसमें कंपनी द्वारा रजिस्ट्री की गई जमीन से ज्यादा कब्जे करने की रिपोर्ट दी गई थी। साथ ही खनन अधिकारी ने कंपनी पर अपने निर्माण में लोकल बालू का अवैध तरीके से उपयोग करने का आरोप लगाया है।

जिलाधिकारी नेथीम पार्क के निर्माण को अवैध मानते हुए इस पर रोक लगा दी है। यह पार्क सरयू नदी के माझा इलाके में निर्माणाधीन है, जिसको 21 फरवरी 2018 में लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में यूपी सरकार पर्यटन विभाग व शिवा कंस्ट्रकशन कंपनी के साथ एमओयू हुआ था। जिसे अवैध निर्माण मानते हुए अब रोक लगाई गई है।

इधर, शिवा कंस्ट्रकशन कंपनी के प्रतिनिधि शुभम श्रीवास्तव का कहना है। यह प्रकरण हाई कोर्ट में अंतिम निर्णय के लिए विचाराधीन है। जिसकी हम प्रतिक्षा करेंगे। साथ ही उच्चाधिकारियों को सही स्थिति से अवगत करा कर रिलीफ की अपील करेंगे। जमीन की रायल्टी व रजिस्ट्री करवा कर इस प्राजेक्ट को हरी झंडी दी थी, जिसमें करोड़ों रुपए कंपनी का लग चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yogi Adityanath Ayodhya Ram Mandir | Yogi Adityanath Ayodhya Theme Park Project Latest News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uyp1eB

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: