मथुरा. जिले के वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में होटल जगदीश धाम में ठहरे पति-पत्नी कमरे में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुरुष की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर किया है।
पुलिस के अनुसार कमरे से मिले कागजात (आधार) के अनुसार पुरुष का नाम शेजी खान पुत्र शौकत खान उम्र 40, ब्लाक सी ओल्ड स्लेम क्वार्टर पश्चिमपुरी, दिल्ली है। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मृतका की पहचान बिहार निवासी ममता मिश्रा के रूप में हुई। पति-पत्नी के विषाक्त खाने की जांच में थाना वृन्दावन पुलिस कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36sZYa4

0 comments: