जीवन मंत्र डेस्क. टैरो राशिफल के मुताबिक सोमवार, 27 जनवरी को मेष राशि के लोगों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं, वृष राशि के लोगों को आत्मविश्वास बनाए रखना है। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 27 जनवरी का दिन...
- मेष - Seven of Pentacles
आज अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ देने का समय है। कोई फैसला जो लंबे समय से लेना चाह रहे थे लेकिन वो हो नहीं पा रहा था, उस निर्णय को आज ले सकते हैं। आपको आज कुछ सुविधाओं का त्याग करना पड़ सकता है। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं, जिनके साथ नए रिश्तों का आरंभ होगा।
करियर - आज नौकरी मिलने के आसार हैं। यदि यह आपके क्षेत्र से भिन्न हो तो भी इससे बिना सोचे-विचारे जाने न दें।
लव - जिन रिश्तों में बहुत परेशानी आ रही है, उनसे आगे बढ़ जाने ही समझदारी है।
हेल्थ - सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।
- वृष - Five of Wands
आज परेशानियों का डटकर मुकाबला करने का दिन है। थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको आज किसी मामले में आत्मविश्वास नहीं खोना है। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।
करियर - आपको नए जॉब का ऑफर मिल सकता है। इंटरव्यू में आत्मविश्वास से भरे रहें।
लव - परिवार के साथ अपनी बात को खुल कर रखने का समय है। रिश्तों में कड़वाहट लाने से बचें।
हेल्थ - मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।
- मिथुन - Two of Swords
आज आपको किसी वरिष्ठ से ज्ञान या मार्गदर्शन मिल सकता है। दिन लाभकारी है। कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने विचार व्यक्त करने से पहले सोचना चाहिए। आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं, उन्हें पढ़ाएं या उनके साथ अपना ज्ञान और अनुभव बाटें। आपकी सलाह से लाभ होगा। आज मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं। सीखने सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
करियर - नए आइडियाज आपकी छवि बदल सकते हैं, टीम का सहयोग भी मिलेगा। पूरे विश्वास के साथ उन पर कदम उठाएं।
लव - जीवन साथी के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। अविवाहितों के लिए किसी नए रिश्ते के संकेत हैं।
हेल्थ - आपको पेट दर्द या कब्ज जैसी शिकायत रह सकती है।
- कर्क - Six of Swords
आज का दिन आपके लिए अपनी छवि को मजबूत करने का है। कुछ काम आपको एक अलग ही पहचान दे सकते हैं। आज आपको अपना स्वभाव नर्म रखना चाहिए। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय, उसे समय के साथ संभलने का मौका दें।
करियर - आज फिजुल बातों में वक्त गंवाने की बजाय अपना पूरा ध्यान काम पर रखें। इससे आपको लाभ होगा।
लव - आज आपके सामने कुछ पुराने रिश्ते या पुराने लोग आ सकते हैं। इससे आगे बढ़ने का समय है।
हेल्थ - आपको कोई पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है।
- सिंह - The Emperor
आज आपको भविष्य की बजाय वर्तमान में जीने की आवश्यकता है। आज योजनाओं को फाइनल रूप देने या उन्हें शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। एक-दो दिन के लिए इनको टाल दें। आज अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला और सहनशील बनाएं। अगर किसी बात को लेकर आपकी किसी से बहस भी होती है तो उसे अपने सम्मान का मुद्दा ना बनाएं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।
करियर - करियर के लिहाज से दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। धनलाभ और सफलता मिलने के योग हैं।
लव - साथी के साथ तनाव हो सकता है। बातचीत में सावधानी रखें।
हेल्थ - आज आपको सेहत के लिए कुछ फलों का ज्यूस आदि का सेवन करना चाहिए।
- कन्या - The Sun
आज का दिन नए लोगों से संपर्क और आर्थिक लाभ के नजरिए से बहुत अच्छा है। आपको अपनी कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको काफी प्रयास भी करने पड़ सकते हैं। मित्रों से समयोग मिलने की संभावना है। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।
करियर - काम पर आपका फोकस अच्छा बना हुआ है, जिससे आपके काम सफलतापूर्वक हो जाएंगे।
लव - रिश्तों को लेकर आप पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दबाव बन सकता है।
हेल्थ - आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की आवश्यकता है।
- तुला - Knight of Cups
आज आपको निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।
करियर - किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए संसाधन आसानी से मिल जाएंगे। काम को पूरे फोकस के साथ करें।
लव - साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए अच्छा समय है।
हेल्थ - आज आपको आंखों में या चेहरे पर कोई इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
- वृश्चिक - Death
आज आपका दिन कई तरह के अलग-अलग लोगों से मिलने में गुजर सकता है। आज आपको अपने सामाजिक रिश्तों का लाभ भी मिल सकता है। आज आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है, इसे उचित दिशा में लगायेंगे तो लाभ होगा। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। जीवन में स्थिरता के लिए अपने विचारों में स्थिरता लाने की आवश्यकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उतना ही काम करें जितनी शरीर की क्षमता हो।
करियर - बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। आज किसी नए काम के लिए नींव रखने के लिए अच्छा दिन है।
लव - प्रेम और विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य बिना विघ्न संपन्न हो सकते हैं।
हेल्थ -आज आपके लिए सेहत के मोर्चे पर कोई बड़ी चुनौती नहीं है।
- धनु - The Hierophant
आज आपको काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बेहतर तालमेल मिलाकर चलना पड़ेगा। परिवार को समय देना आवश्यक है। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ पार्टनरशिप में कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।
करियर - आज करियर और बिजनेस के लिहाज से समय आपके अनुकूल ही रहेगा।
लव - यदि किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो अपने जीवन में उसके लिए समय निकालें। अपनी प्राथमिकताओं को बदलने का प्रयास करें।
हेल्थ - सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
- मकर - Eight of Swords
आज का दिन आपके लिए कुछ मायनों में रोमांचक और दिलचस्प हो सकता है। आपको कुछ लोगों के साथ अपने रिश्तों में बदलाव करने या बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही कुछ समस्याओं का आपको पूरी तरह समाधान मिल सकता है। करियर के मामले में भी दिन आपके लिए परिवर्तनकारी हो सकता है। इस बदलाव का दिल खोलकर स्वागत करें।
करियर - आज आपको काम का कोई नया अवसर या आईडिया मिलेगा जिससे आपके कार्यक्षेत्र की दिशा बदल सकती है।
लव - आज आपको किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।
हेल्थ - आपको ज्यादा शारीरिक श्रम के कारण थकान या दर्द की शिकायत रह सकती है।
- कुंभ - Four of Cups
आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। यदि जीवन में ऐसी स्थिति आपको निर्णय लेने कि आवश्यकता है, तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से, सामाजिक रीतियों को ध्यान में रखकर नहीं। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं।
करियर - नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
लव - रिश्तों से संबंधित किसी मामले में अपनी सोच से चलें।
हेल्थ - आपको अपनी दिनचर्या का पूरा ध्यान रखना होगा।
- मीन - Page of Swords
आज करियर या रिश्तों से जुड़ी बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। जीवन में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आज का दिन रोमांचकारी भी हो सकता है। अपने पुराने अनुभवों के अनुसार यदि सभी निर्णय लेंगे तो कुछ नया नहीं सीख पाएंगे। रिस्क लें, आज लाभ होगा। नए लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा। इन सब गतिविधियों में अपना ख़याल रखना न भूलें।
करियर - कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है जिसके कारण आपको स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।
लव - रिश्तों में किसी छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
हेल्थ - आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gp3Y0O

0 comments: