Friday, January 3, 2020

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- नवजातों की मौत पर कांग्रेस का नाराजगी जताना काफी नहीं, सीएम गहलोत को हटाया जाए


लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कोटा के अस्पताल में हुई 105 नवजातों की मौत मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की है। मायावती ने शुक्रवार को टि्वट कर लिखा- 100 माताओं की कोख उजड़ने के मामले में कांग्रेस को केवल अपनी नाराजगी जताना ही काफी नहीं है। कांग्रेस को चाहिए कि वहां के मुख्यमंत्री को तुरंत हटाकर वहां अपने किसी सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिए।
मायावती ने लिखा- राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के सीएम अशोक गहलोत का, कोटा में लगभग 100 मासूम बच्चों की हुई मौत पर, अपनी कमियों को छिपाने के लिए आए दिन चोरी व ऊपर से सीनाजोरी वाले अर्थात गैर-जिम्मेवारान व असंवेदनशील और अब राजनैतिक बयानबाजी करना, यह अति शर्मनाक व निन्दनीय है। ऐसे में कांग्रेस का महज नाराजगी जताने से काम नहीं चलेगा। बल्कि इनको तुरन्त बर्खास्त करके वहां अपने सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिए। यह बेहतर होगा। वरना वहां और भी माताओं की कोख उजड़ सकती है।
इससे पहले गुरुवार को मायावती ने तीन टि्वट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था। लिखा था कि, कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से माओं का गोद उजड़ना अति-दुःखद व दर्दनाक। तो भी वहां के सीएम गहलोत स्वयं व उनकी सरकार इसके प्रति अभी भी उदासीन, असंवेदनशील व गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय है।
मायावती ने कहा- यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की माताओं से नहीं मिलती हैं तो यहां अभी तक किसी भी मामले में यूपी पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी, जिससे यूपी की जनता को सर्तक रहना है। लेकिन उससे भी ज्यादा अति दुखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन गरीब पीड़ित माताओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZLbWu0
https://ift.tt/2FhpxQm

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: