Monday, January 6, 2020

विवाद या बहस होने की आशंका, धीमी लेकिन सकारात्मक हो सकती है दिन की शुरुआत

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 7 जनवरी 2020 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए समय काफी बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। 4 राशियों के लिए समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए बातचीत में पारदर्शिता रखने की आवश्यकता, वृष राशि वालों के लिए सफलता की नई राह खुलने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए तनाव और दबाव का हो सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष

आज का दिन थोड़े विवादों से घिरा रह सकता है। आपके साथ किसी की बहस या कहा-सुनी हो सकती है। बातचीत में पारदर्शिता की कमी के कारण आपको कुछ लोगों के साथ गलतफहमी हो सकती है। इस समय आपको मौन का सहारा लेना ठीक रहेगा। सकारात्मक रहने से आपको परिस्थितियों को बेहतर समझने का मौका मिलेगा।

  • वृषभ

आज आपके लिए धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत करने का दिन है। ये आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकती है। कुछ नए लोगों से मुलाकात दिलचस्प हो सकती है। जो लोग कुछ नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, वो कर सकते हैं। दिन आपके लिए सितारों के फेवर वाला है। कुछ नए रिश्तों की संभावनाएं आपके लिए कार्ड्स पर दिख रही है।

  • मिथुन

आज आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा दिन हो सकता है। काम के दबाव और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर बहुत असर डाल सकता है। आज आप का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आप अपनी बातों के कारण किसी का दिल भी दुःखा सकते हैं। इन चीजों से बच कर रहें, तनाव और दबाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लोगों से काम में मदद ले सकते हैं।

  • कर्क

आज आप कुछ नए अनुबंधों से गुजर सकते हैं। जिन लोगों के साथ आप कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, उनके बारे में पूरी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें। संभव है कि आपके साथ कुछ लोग धोखा करें या आपको कागजातों में कुछ परेशानी हो। आपको कुछ लोगों के साथ भावनात्मक बातचीत से गुजरना पड़ सकता है, ये आपके रिश्तों के लिए काफी जरूरी है।

  • सिंह

आज आप काम के अतिरिक्त दबाव में रह सकते हैं। आपके लिए एक साथ कई काम करने के लिए परिस्थितियां बन सकती हैं। आपको अपने लोगों की मदद लेनी चाहिए। वैसे आपके वरिष्ठ लोग आपके प्रति अच्छी भावनाएं रखते हैं, और आपसे अधिक परिणामों की उम्मीद करते हैं। ये आपके लिए अच्छी बात है। वक्त आने पर आप खुद को बेहतर तरीके से साबित कर पाएंगे।

  • कन्या

आपके लिए आज का दिन अपने आप को आत्मविश्वास से भरा हुआ बनाए रखने का है। आप अगर धैर्य और शांति के साथ काम करने की रणनीति अपनाएंगे तो आने वाले दिनों में आपको इसका बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। विवादों से बचकर रहें, ये आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।

  • तुला

आपके लिए आज अवसर खुद चलकर आ सकते हैं। नई जिम्मेदारियों के साथ आपको कुछ नए अधिकारों की प्राप्ति भी हो सकती है। दिन में आपको कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ये आपके लिए मददगार होगा। आप अपनी शाम को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। साथी के साथ आपके संबंधों में बेहतरीन सुधार आ सकता है।

  • वृश्चिक

दिन आपके लिए कुछ पुरानी चीजों को नए सिरे से शुरू करने का है। आपको अपने लोगों की मदद तो मिलेगी ही, साथ ही कुछ पुराने साथी आपके लिए करियर में नए विकल्प के तौर पर कुछ प्रपोजल ला सकते हैं। ये आपको पहले से ज्यादा लाभ देने वाला हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से कई मामलों में बेहतरीन सलाह मिल सकती है। उनकी मदद लें।

  • धनु

आज का दिन आपके लिए उन लोगों का आभार जताने का है, जो आपको प्रोफेशनल और पर्सनल मामलों में मदद करते हैं या उससे जुड़े मामलों में आपको सलाह देते हैं। आपके लिए चीजें पहले की अपेक्षा आसान हो सकती हैं। पर्सनल तौर पर आपको कुछ खालीपन का एहसास हो सकता है। कोई खास व्यक्ति आपके कुछ समय के लिए दूर जा सकता है। इससे आप परेशान रहेंगे।

  • मकर

आपके लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। कुछ लोगों को अपनी लीडरशिप स्कील के कारण काफी तारीफें और समर्थन मिल सकता है। आपके काम को पसंद किया जाएगा। लोग आपके साथ काम करने में अपनी सहमति जताएंगे। कुछ लोगों का दिन आज रोमांस से भरा हो सकता है। आपको जीवनसाथी या प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है।

  • कुंभ

आपके लिए समय काफी शानदार रह सकता है। आपको अपने काम की गुणवत्ता के लिए सराहना मिल सकती है। आपके काम को पहचान मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से पूरी मदद भी मिल सकती है। निजी जीवन में आपको अपने व्यवहार को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके लिए व्यवहार का आपके रिश्तों पर पूरा असर हो सकता है।

  • मीन

आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं पर काम शुरू करने का है। जो लोग किसी व्यवसाय में अपनी पूंजी लगाना चाहते हैं, उनके लिए कार्ड्स की सलाह है कि पहले अनुभवी लोगों के साथ मिलकर इस पर पूरी तरह विचार कर लें। अगर आप रिटर्न्स को लेकर निश्चिंत हैं, तो ही इंवेस्टमेंट करें। अन्यथा पूंजी को सुरक्षित रखने में ही आपके लिए ज्यादा भलाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj ka tarot rashifal daily horoscope 7 January 2020 hindi rashifal sheelaa m bajaj


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fo6XpJ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: