Wednesday, January 8, 2020

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच

बस्ती. जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठियां चटकीं। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों तरफ से दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव में दो पाटीदारो के बीच जमीन का विवाद काफी दिन से चल रहा था। जिसको लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी थी। वहीं आज एक पक्ष की ओर से दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। जिसको दूसरे पक्ष ने गिरा दिया। जिसके बाद एक बार फिर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। इस दौरान दोनों तरफ से दो लोग घायल हुए हैं। जिसमे एक बुजुर्ग को सिर में चोट लगी है।

वहीं मारपीट का वायरल वीडियो देख दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। वहीं घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

इस बाबत एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव में दो पाटीदारों में मारपीट का मामला सामने आया है। जिस पर दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
fighting between two parties in land dispute; Video viral


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QEIxip

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: