बलिया. निर्भया केस में 7 साल 22 दिन बाद मंगलवार को दोषियों को फांसी देनेकी तारीख और समय मुकर्रर होने के बादबलिया के मेढ़वरा कलाँ गांव मेंखुशी का माहौल है। निर्भया का यह पैतृक गांव है।पटियाला कोर्ट के डेथ वॉरंट पर फैसला आने के बादनिर्भया केपरिवार औरग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशीजाहिरकीऔर कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया। निर्भया केस केदोषीअक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता, मुकेश सिंह और विनय शर्मा को तिहाड़ जेल में 22 जनवरी कीसुबह 7 बजे मौत होने तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा।
निर्भया के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य बलिया के पैतृक गांव में रहते हैं। निर्भया के चाचा औरदादा कोर्ट के फैसले से काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंनेन्यायालय कोधन्यवाद कहा।
वहीं, गांव की युवतियों ने कहा कि देर से ही सही, फैसला उचित औरसही आया। यदि कोर्ट से दोषियों को राहत मिलती तो गांव के लोगों को कानून से भरोसा ही उठ जाता। अब सभी दोषियों को फांसी होगी, इस निर्णय को सुनकर ही गांव के लोग काफी खुश हैं। ग्रामीणों ने निर्भया के दादा, चाचा समेत अन्य कोमिठाइयां खिलाई।
निर्भया की चचेरी बहन भी दोषियों को फांसी मिलने की खबर सुनकर खुश हैं। उन्होंनेकहाकि जिस दिन दोषियों को फांसी दी जाएगी, तबपूरे गांव में खुशी मनाई जाएगी। बहन ने कहा- ऐसे में मामलों में कोर्ट को तेजी से निर्णय करना चाहिए।
निर्भया के साथ 6 लोगों ने बस में दरिंदगी की थी
16 दिसंबर2012 की रात दिल्ली में पैरामेडिकल छात्रा से 6 लोगों ने चलती बस में दरिंदगी की थी। गंभीर जख्मों के कारण 26 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। छात्रा को लोगों ने निर्भया नाम दिया। इस मामले में पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को फांसी की सजा सुनाई गई। ट्रायल के दौरान मुख्य दोषी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक अन्य दोषी नाबालिग होने की वजह से 3 साल के बाद सुधार गृह से छूट चुका है।
गांव की लड़कियों ने कहा- अब मुराद पूरी हुई
इस घटनाने देश की बेटियों समेत आम अभिभावकों को झकझोर दिया था। निर्भया के गांव की बेटियों को ताइक्वांडोका प्रशिक्षण देते हुए यह भरोसा दिलाया गया था कि उनके गांव की बेटी के साथ उचित न्याय होगा। दोषियों कोहर हाल में फांसी मिलेगी। तब गांव में सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं देने की बात भी कही गई थी। उसी समय से गांव और जनपद के लोगों को इस क्षण का इंतजार था। मंगलवार को गांव की लड़कियों ने कहा- हमसभी की अब मुराद पूरी हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IJSKz

0 comments: