लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए मोहम्मद वक़ील के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना जतायी और परिवार को हर सम्भव मदद एवं हर समय साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं परिवार से मिलने आया था। मुलाकात रोकने के लिए पुलिस न जाने कितनी पुलिस लगा देती है। सीएए को लेकर पूरा देश आंदोलन कर रहा है। हर नागरिक इसके खिलाफ है। सरकार उन्हें अपनी बात कहने नहीं दे रही है। हम उन लोगों के दुख में शामिल होना चाहते हैं लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती है।
अखिलेश ने कहा कि इसलिए हमारी मांग है इस परिवार की मदद सरकार करे।समाजवादी पार्टी से जो मदद होगी वह की जाएगी।
लखनऊ मेंप्रदर्शनकारियोंने छतोें से पत्थरबाजी की थी
लखनऊ में मदेयगंज, खदरा और ठाकुरगंज में 19 दिसम्बर को हिंसक प्रदर्शन हुआ था। खदरा में प्रदर्शनकारियों नेछतों से पुलिस पर पथराव किया था। मदेयगंज में भीड़ की ओर से भी फायरिंग हुई थी। पुलिस ने जवाब में हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे गए थे। भीड़ ने गलियों से निकलकर बार-बार पथराव किया था। मदेयगंज पुलिस चौकी के बाहर खड़ी तीन बाइकों को भी उपद्रवियों ने फूंक दिया था। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EEPdU

0 comments: