Friday, January 10, 2020

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की जलकर हुई मौत, बचाने पहुंची भतीजी भी झुलसी

हरदोई. जिले के कोतवाली देहात इलाके में शुक्रवार को अपने छत पर खड़ी एक किशोरी बिजली की तार की चपेट में आकर जल गई जिससे उसकी मौत हो गयी। उसको बचाने पहुंची भतीजी भी झुलस गई जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात इलाके के अमिरता गांव की रहने वाली नेमू अपने घर की छत पर खड़ी थी। उसके घर के ऊपर से निकली एचटी लाइन के तारों की चपेट में आ गयी और जलने लगी। इस घटना को देखते हुए उसकी चाची सुधा भी बचाने दौड़ी, वह भी चपेट में आ गयी।

हादसे की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने दौड़कर किसी तरह दोनो को अलग किया लेकिन तब तक नेमू की मौत हो चुकी थी। महिला को गम्भीर अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल ले बर्न वार्ड में महिला का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक डॉक्टर मनोज देशमणि ने बताया कि महिला का इलाज किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थाना कोतवाली हरदोई देहात


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dfEwH

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: