लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लूने शुक्रवार को योगी सरकार पर निशाना साधते हुएकहा कि प्रदेश के पुलिस महकमे में जिले के जिले खरीदे और बेंचे जा रहे हैं। यह सिर्फ पुलिस विभाग का मसला नहीं है बल्कि पूरी सरकार घुसखोरी और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है। लल्लू ने कहा किमुख्यमंत्री जी कहां हैं? उनको सामने आकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर प्रदेश में चल क्या रहा है?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान जारी कर सरकार पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 5 पेज की रिपोर्ट पूरे महकमे में भ्रष्टाचार और घुसखोरी का क्या आलम है, उसको बया कर रही है। यह तो मात्र एक उदाहरण है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार और घुसखोरी से परेशान है। हर विभाग में इस तरह की शिकायत रोजाना आतीं रहतीं हैं।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घुसखोरी का खेल चल रहा है। पूरे प्रदेश में आम जनता योगी आदित्यनाथ की सरकार के भ्रष्टाचार और घुसखोरी से त्रस्त है। एक अपराधी जिसपर गैंगेस्टर लगा हो, जो फिरौती वसूलता हो वह पुलिस महकमे में ट्रांसफर पोस्टिंग करा रहा है, इससे यह भी साबित होता है कि अपराधियों का इस सरकार से रिश्ता क्या है।
लल्लू ने कहा है कि मुझे यकीन है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई बड़े लोग बेनकाब होंगे और इस सरकार की कलई खुल जाएगी। उत्तर प्रदेश के हर विभाग की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि आम जनता को भ्रष्टाचार और घुसखोरी से राहत मिल सके।
एसएसपी ने डीजीपी को लिखा था गोपनीय पत्र
दरअसल, नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने डीजीपी को पत्र लिखकर 5 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह को सौंपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए वैभव कृष्ण ने कहा है कि उन्होंने पत्रकारिता के नाम पर संगठित गिरोह चलाने वाले कथित पत्रकार उदित गोयल, सुशील पंडित और चंदन राय को जेल भेजा था, इसी मामले में लखनऊ के नितीश शुक्ला के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।
वाट्सअप चैटिंग में सामने आई थी ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात
वैभव कृष्ण के मुताबिक, जेल में बंद पत्रकार चंदन राय की आइपीएस अजयपाल शर्मा, आइपीएस सुधीर सिंह, आइपीएस हिमांशु कुमार, आइपीएस राजीवनारायण मिश्रा और आइपीएस गणेश साहा के साथ ट्रांसफर-पोस्टिग को लेकर की गई बातचीत और वाट्सएप चैटिंग जांच में सामने आई थी। उसी समय से मेरे खिलाफ लगातार साजिश हो रही है। अब निजी स्तर पर बदनाम करने के लिए फेक वीडियो वायरल कराए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35iN5Pr
https://ift.tt/2Qm0W2Y

0 comments: