Sunday, January 5, 2020

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, कहा- नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रही हैं विपक्षी पार्टियां

लखनऊ. देश के रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि नागरिकता कानून किसी मजहब के खिलाफ नहीं है। विपक्षी पार्टियां केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस कानून को लेकर भ्रम फैला रही हैं। इससे किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे बवाल पर सच बताने के लिए लखनऊ में हैं। रविवार को उन्होंने रिटायर्ड जस्टिस खेमकरन के एलडीए स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं है। विपक्षी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ के लिए कानून को लेकर भ्रम फैला रही हैं। यह भारत की परंपरा रही है कि शरणार्थियों को शरण दी जाए।

उन्होंने कहा कि यह कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है लोगों को किसी भी तरह के भ्रम में नहीं फंसना चाहिए। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है।

दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून का सच बताने और विरोध को विपक्ष की साजिश बताने के लिए भाजपा के सभी नेता प्रदेश भर में जनसभाएं व प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इसके तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मोर्चा संभाल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QoTzrz

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: