जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 28 जनवरी 2020 को टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 7 राशियों के लिए दिन धन लाभ और मानसिक तनाव से मुक्ति का हो सकता है। निवेश का पूरा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ लोगों के जीवन में अप्रत्याशित लेकिन सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सही है समय, वृष राशि वालों के लिए परिवार और मित्रों के साथ दिन गुजरने का संकेत, मिथुन राशि वालों के लिए किसी बड़े परिवर्तन का है संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष
आज अगर आप अपनी पूंजी को कहीं लगाने या किसी जगह निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।
- वृषभ
आज आपका दिन कुछ अच्छे विचारों और घटनाओं वाला हो सकता है। कुछ लोगों को परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन कुछ आराम में गुजरेगा। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। मित्रों के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा।
- मिथुन
आज का दिन कुछ लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। कोई बड़ा बदलाव या घटना के आज आप साक्षी बनेंगे। कुछ लोगों के लिए दिन काफी रोमांचक और यादगार रह सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।
- कर्क
आज आपके दिन का काफी समय फालतू गुजर सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने आप को थोड़ा संतुलित रखें। किसी की बात या बहकावे ना आएं। आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।
- सिंह
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर करने का होगा। आपके मन में कई तरह के विचार पूरे दिन उठते रहेंगे। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।
- कन्या
आज कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।
- तुला
जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है।
- वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता और दौड़ भाग से भरा हुआ रह सकता है। आपको आज कई चीजें एक साथ मैनेज करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए।
- धनु
आज का दिन थोड़ा थकान और भारीपन के साथ गुजरेगा। आपमें उत्साह की कमी रह सकती है। काम को लेकर आपका रवैया टालमटोल वाला रह सकता है। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। सावधान रहें।
- मकर
आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा कमतर हो सकता है। किसी से विवाद या बहस होने की आशंका है। आज आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।
- कुंभ
आज का दिन आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर काफी नियंत्रण रखना पड़ेगा। आज आपको अपनी वाणी से हानि हो सकती है। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।
- मीन
आज का दिन आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपको नए अवसर और योजनाओं से लाभ प्राप्त होने का संकेत कार्ड्स कर रहे हैं। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vs9xJJ

0 comments: