फिरोजाबाद. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता कानून को लेकर यहां हुए उपद्रव में मारे गए छह लोगों के परिजनों को पत्र लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। पत्र में लिखा है कि अपनों का खोना क्या होता है, मैं दिल की गहराइयों से समझती हूं। शुक्रवार देर शाम कांग्रेस काप्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों के परिजनों से मिलने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने प्रियंका का पत्र भी परिजनों को सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। ना ही पुलिस को इसकी भनक लगी ना ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को जानकारी मिल पायी। कांग्रेस के नेता सबसे पहले कश्मीरी गेट निवासी मृतक राशिद के घर पहुंचे। यहां राशिद के पिता कल्लू से मिलकर सांत्वना दी।
इसके बाद मोहम्मदगंज के नवीजान, रसूलपुर के अरमान, रामगढ़ के मुकीम, अशरफगंज के मोहम्मद शफीक और नगला मुल्ला के हारून के परिजनों से मिले। इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने पत्र के माध्यम से मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी। पत्र में लिखा है कि आप अपने को अकेला न समझें। हौसला न खोएं, हम सब आपके साथ हैं। हमें आगे बढ़ना है और इंसाफ की मांग को मजबूत करना है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QQDday

0 comments: