Friday, January 17, 2020

सरकारी पक्ष से लाभ मिलने, पुरानी बीमारियों से थोड़ी राहत मिलने का रह सकता है दिन

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 18 जनवरी 2020 का मूलांक 9 और भाग्यांक 5 है। दिन अंक 8 और मासांक 1 है। अंकों की विशिष्ट युति अंक 1 की अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति/मित्र युति व अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति और अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति व अंक 9 के साथ मित्र युति है। न्यूमरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के मुताबिक आज का अंक फल कई लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए अपने अंकफल से।

  • अंक 1

बक़ाया प्रमोशन का सुख अब मिल सकता है। सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है। खून से संबंधित बीमारी के मोर्चे पर राहत मिल सकती है।
क्या करें:- ‘आदित्य हृदयस्तोत्र’ का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक:- 1
महत्वपूर्ण रंग:- सफेद

  • अंक 2

परफ्यूम के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। पुलिस कांस्टेबल की नौकरी के लिए आवेदन के मामले में अनुकूलता रह सकती है। व्यर्थ की बातों पर टिप्पणी करने से बचें।
क्या करें:- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक:- 6
महत्वपूर्ण रंग:- नीला

  • अंक 3

अपनी बातों से लोगों को विरोधी बनाने से बचें। एयरोनोटिक्स इंजीनियरों को अनुकूलता रह सकती है। अपना मनोबल कमजोर न होने दें।
क्या करें:- ‘गणपति अथर्वशीर्ष’ का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक:- 5
महत्वपूर्ण रंग:- काला

  • अंक 4

मल्टी नेशनल कम्पनी में काम करने वाले इंजीनियरों को समय की कृपा मिल सकती है। जमीन संबंधी फेरबदल करना चाहते हैं, तो कर लीजिए। हड्डी की पुरानी चोट फिर कष्ट दे सकती है।
क्या करें:- शिवलिंग पर चन्दन का लेप करें।
महत्वपूर्ण अंक:- 2
महत्वपूर्ण रंग:- सुनहरा

  • अंक 5

समय जितना पक्ष का है, उतना ही विपरीत भी। इसलिए, उठापटक के चक्कर में न पड़ें। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।
क्या करें:- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक:- 9
महत्वपूर्ण रंग:- लाल

  • अंक 6

चुनावी लड़ाई फायदे का सौदा सिद्ध हो सकती है। मित्र-मंडली का अच्छा सहयोग मिल सकता है। भाग-दौड़ अधिक रह सकती है।
क्या करें:- ‘नारायण कवच’ का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक:-3
महत्वपूर्ण रंग:-जामुनी

  • अंक 7

अपने आपको मानसिक अस्थिरता से बचा लेंगे तो कुछ ख़ास कर सकते हैं। विशेष निर्णय लेना है, तो किसी पितृअंकों वाले व्यक्ति की सहायता लें। इच्छाशक्ति प्रबल रह सकती है।
क्या करें:-अपनी कुलदेवी को घर में बने आटे के हलुए का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक:-4
महत्वपूर्ण रंग:-क्रीम

  • अंक 8

प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। काम या व्यवसाय के सिलसिले में दूर की यात्रा लाभकारी रह सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें:- शनि भगवान को तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक:-8
महत्वपूर्ण रंग:-हरा

  • अंक 9

बैंक व बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय सुखकारी सिद्ध हो सकता है। न्यूरो डॉक्टर्स को करियर में लाभ हो सकता है। किसी बिना सोचे काम के लिए ख़र्च करना पड़ सकता है।
क्या करें:-गायों को गुड़ डाल कर चुपड़ी रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक:-7
महत्वपूर्ण रंग:-पीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ank rashifal today rashifal daily numerology horoscope for 18 January 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FVaVGN

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: