अयोध्या. जिले की पुलिस लाइंस में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा में पुलिस ने दो ऐसे युवकों को पकड़ा है, जो दूसरे की जगह दौड़ लगाने आए हुए थे। एसएसपी आशीष तिवारी के मुताबिक दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर दौड़ने आए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शारीरिक दक्षता परीक्षा दल के सदस्य इंस्पेक्टर रामआसरे यादव की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली में दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपित प्रिंस कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, अभय नंदन त्रिपाठी व टीसीएस कम्पनी के कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qZJx8

0 comments: