Monday, January 20, 2020

अतिरिक्त प्रयासों से बेहतरीन रिजल्ट पाने, शंकाओं का समाधान मिलने का रहेगा दिन

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 21 जनवरी 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए कार्ड्स के संकेत सकारात्मक हैं। वहीं, 3 राशि वालों के लिए समय सामान्य या मिलाजुला रहेगा। कुछ लोगों के लिए समय एक्स्ट्रा एफर्ट्स के साथ अच्छे परिणाम प्राप्त करने का है। मेष राशि वालों के लिए पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के संकेत, वृष राशि वालों के लिए पुराने काम में मनचाही सफलता मिलने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए अपनी कार्यशैली बदलने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशा वाला हो सकता है। कुछ परिणाम आपको प्रभावित कर सकते हैं लेकिन आप अपने प्रयासों से परिस्थितियों पर विजय पा सकते हैं। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय ध्यान में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है।

  • वृष

आज आपको अपनी शंकाओं का समाधान पाने के लिए प्रयास करने होंगे। कुछ कामों में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। ये आपके लिए अतिरिक्त लाभ के अवसर भी लाएगा। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार में यदि कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है तो अपना मत अवश्य रखें, जो सच है उसका साथ दें।

  • मिथुन

आज आपको अपने जीवन को नई दिशा में ले जाने के बारे में विचार करना होगा। आपको अपने तरीकों पर गंभीरता से सोचेंगे, कुछ तरीकों को बदलने के बारे में विचार करेंगे। जीवन की दौड़ में कभी -कभी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। आज उस लक्ष्य को जानने का प्रयास करें और उसकी ओर अग्रसर हों। यदि आर्तिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें।

  • कर्क

आज आपको अपने भावनाओं के आवेग से खुद को बचाना होगा। परिस्थितियों के बहाव में कोई निर्णय ना लें, ये आपको गलत दिशाओं में ले जा सकता है। अपनी पसंद के किसी काम में आज अपनी ऊर्जा को खर्च करें। कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाएं रखें। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा।

  • सिंह

आज आपको कुछ लोगों से महत्वपूर्ण सलाहें मिल सकती हैं, आपको सेहत से लेकर करियर तक किसी मामले में अनुभवी लोगों से मशविरा करना पड़ सकता है। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें।

  • कन्या

आज आपको अपने लिए कुछ आध्यात्मिक उन्नति का मौका मिल सकता है, किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।

  • तुला

आज आपको कुछ अवसरों को जाने देना चाहिए। कोई तत्काल लाभ दिलाने वाली स्थिति आपके लिए भविष्य में परेशानी देने वाली हो सकती है। आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आताम्विश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

  • वृश्चिक

आज आपको खुद के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। अपने लिए सोचे हुए कामों पूरा करने को प्राथमिकता दें। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें।

  • धनु

आप आज अपनी सोच के हिसाब से काम करने की कोशिश करें। कुछ लोग आपको डिमोटिवेट कर सकते हैं, इससे आप थोड़ा नर्वस रहेंगे। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। अपने वातावरण की नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें, यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करे तो उससे प्रभावित न हों। अपने आप पर भरोसा रखें। आप अपने आप में पूर्ण हैं और योग्य हैं।

  • मकर

आज आप परिवार के साथ किसी वेकेशन पर जाने के लिए प्लानिंग बना सकते हैं। समय इसके लिए अनुकूल है। आपको आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियाँ हैं, उन्हें संजोयें।

  • कुम्भ

आज का दिन आपके लिए कुछ नए मौके मिलने का है। करियर के लिए आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। किसी की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपकी स्थिरता पर असर पड़े। दूसरों के विचारों को सुनें पर ग्रहण वाही करें जो आपको उचित लगता हो। मन में आपके बहुत सी इच्छाएं हैं, इन्हें नकारने की बजाय स्वीकार करें, तभी मन में शान्ति की भावना आएगी नहीं तो यह द्वंद्व बना रहेगा।

  • मीन

आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा, जो किसी ना किसी तरह से शिक्षण के काम में हैं। काउंसलिंग के लिए समय अनुकूल है। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj ka tarot rashifal daily horoscope in hindi 21 January 2020 Hindi Rashifal sheelaa m bajaj


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3awXNFZ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: