Wednesday, January 15, 2020

गुरुवार को अधिक भागदौड़ और निराशा से बचें, किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं काम

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 16 जनवरी का मूलांक 7 और भाग्यांक 3 है। दिन अंक 3, मासांक 1 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 3 की अंक 7 के साथ मित्र युति है और अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति है। अंक 8 की अंक 7 के साथ मित्र युति है और अंक 1 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 16 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
नागरिक हितों से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों को समय की कृपा मिल सकती है। अपने मनोबल को गिरने न दें। बड़े भाई के साथ संबंध की ओर विशेष ध्यान दें।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 2
दालों-दलहनों के कारोबारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। अधिक भागादौड़ी से बचें। निराशा से बचें।
क्या करें- शनि भगवान को तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 3
आईटीक्षेत्र से जुड़े ठेकेदारों के लिए समय पक्षकारी सिद्ध हो सकता है। पुरस्कार मिल सकता है। सिरदर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- गायों को चारा खिलवाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 4
किसी मित्र के साथ कोई मामला अटका हुआ है या विवाद है तो इसके सुलझने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। ननिहाल पक्ष से अनुकूलता रह सकती है। नकसीर को लेकर सतर्क रहें।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 5
असमंजस में फंसकर गलत निर्णय लेने से बचें। अपने आसपास के लोगों पर बारीकी से नजर रखें। लोगों से अपनी खास बातें साझा न करें।
क्या करें- हनुमानजी को चोला चढ़वाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 6
अटका हुआ धन प्राप्त करने में अभी भी समय मिल सकता है। अपने लोगों से भरपूर प्रेम मिल सकता है। विलासिता के लिए खर्च कर सकते हैं।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 7
मित्रों के सहयोग से उन्नति का अवसर मिल सकता है। कोशिश करें कि आपके किसी भी कदम से लोग नाराज न हों, सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 8
निकट के संबंधों के मामले में लापरवाही न बरतें। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा के नमकीन चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 9
बहुत बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। लंबे समय से अटका काम किसी के सहयोग से बन सकता है। भागादौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है।
क्या करें- हनुमानजी को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
guruwar rashifal, thursday rashifal, ank jyotish, daily rashifal 16 january rashifal, numerology


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sr4NTn

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: