जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 9 जनवरी 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा हो सकता है। कुछ लोगों को अच्छे जॉब या बिजनेस के ऑफर मिल सकती हैं, वहीं कुछ लोगों को काम के सिलसिले में दूर स्थानों की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, 3 राशि वालों के लिए समय विपरीत परिस्थिति वाला हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने का है समय, वृष राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योजना बनाने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ होने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष
आज आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। लेकिन, सिर्फ ऊपरी तौर पर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। अपने हित और अहित को भली-भांति पहचान कर ही कोई निर्णय लें। इससे आप परिवर्तनशील परिस्थितियों में भी अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। आज आपको अपनी स्थिति में कुछ घुटन सी महसूस हो सकती है। इसे आप थोड़ी सावधानी से लें।
- वृषभ
आपको आज दूर स्थानों पर यात्रा का अवसर मिल सकता है या आप भविष्य के लिए कोई विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। ये आपके कार्यक्षेत्र से जुड़ी भी हो सकती है। संभव है किसी बिजनेस डील या ट्रेनिंग के लिए आपको यात्रा करना पड़े। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। ये आपके रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको चिंताओं से दूर रहने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।
- मिथुन
आज आपके लिए अप्रत्याशित लाभ कमाने का अवसर है। आपको पूरे धीरज के साथ परिस्थितियों का विश्लेषण करना होगा। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें और संभव हो तो परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें। ये आपको नई ऊर्जा से भर सकता है।
- कर्क
किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
- सिंह
आज दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें, ज़रूरी नहीं किसी और की सलाह आपके लिए लाभकारी हो। किसी करीबी जानकार से सावधान रहें नहीं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। आज मेडिटेशन आदि क्रियाओं में अपना थोड़ा समय बिताएं, आपके लिए यह अच्छा रहेगा।
- कन्या
सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।
- तुला
आपको आज कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। संभव है आपकी योग्यता और कुशलता के कारण आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिल जाए। आपको अपने लोगों से लगातार संपर्क में रहना होगा। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत को ठीक करने के लिए कोई नई शुरुआत आज की जा सकती है।
- वृश्चिक
आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम की हर ओर से तारीफ मिल सकती है। किसी नई जवाबदारी के चलते आपको अधिक गंभीरता से काम करना होगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम और सफलता के साथ तारीफ मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। इसके लिए तैयार रहें।
- धनु
आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लोगों के साथ कुछ मसलों को गंभीरता से बातचीत करने सुलझाने होंगे। तनाव से बचने की कोशिश करें।
- मकर
घर के फैसलों में किसी बाहरवाले की सलाह को बहुत महत्त्व न दें नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें की वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों की राय को इतना महत्त्व न दें की अपनी पहचान ही खो जाए।
- कुम्भ
आज आपके जीवन में अगर कोई परेशानी है, तो उसे किसी को साथ शेयर करें, तभी आपको इसका हल मिल सकता है। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। आज कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी अध्यात्मिक उन्नति भी होगी।
- मीन
आज आपको अपने काम को टालना या आलस नहीं दिखाना चाहिए, वरना आपको आगे चल कर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम आज संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका के प्रति सजग रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tJ68VL

0 comments: