जीवन मंत्र डेस्क. हिंदू कैलेंडर के अनुसार 6 से 12 जनवरी के बीच पौष माह की एकादशी से पूर्णिमा तक 5 दिन रहेंगे। इसके बाद हिंदू पंचांग का 11 वां महीना माघ शुरू हो जाएगा। जो कि 9 फरवरी तक रहेगा। इसी सप्ताह प्रदोष व्रत, रोहिणी व्रत के साथ पौष मास की चतुर्दशी और पूर्णिमा भी रहेगी। इस सप्ताह पौष मास की पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगेगा। इस तरह जनवरी का दूसरा सप्ताह हिंदू कैलेंडर और पंचांग के अनुसार तीज-त्योहार के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।
6 से 12 जनवरी का पंचांग
- सोमवार 6 जनवरी - पौष एकादशी, पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकदशी
- मंगलवार 7 जनवरी - पौष शुक्ल द्वादशी, मत्स्य द्वादशी
- बुधवार 8 जनवरी - पौष शुक्ल त्रयोदशी, बुध प्रदोष व्रत
- गुरुवार 9 जनवरी - पौष शुक्ल चतुर्दशी
- शुक्रवार 10 जनवरी - पौष पूर्णिमा, शाकंभरी पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती, चंद्रग्रहण
- शनिवार 11 जनवरी - माघ मास प्रारंभ, माघ कृष्ण प्रतिपदा
- रविवार 12 जनवरी - माघ कृष्ण द्वितिया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39GYhsD

0 comments: