Tuesday, January 28, 2020

फाइव स्टार होटलों में सुबह 4 बजे तक परोसी जा सकेगी शराब; रात में 2 बजे तक खुलेंगे बार

लखनऊ. मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर यूपी में 5 स्टार होटलों के बार अब सुबह चार बजे तक खुल सकेंगे।बड़े शहरों के सामान्य होटलों के बार भी रात दो बजे तक खुल सकेंगे। इसके लिए होटल प्रबंधन को दो घंटे के हिसाब से अतिरिक्त सालाना शुल्क देना होगा। बिना अतिरिक्त शुल्क के होटलों के बार रात 12 बजे के बाद शराब नहीं परोस सकेंगे। बार के समय में यह परिवर्तन यूपी सरकार की नई आबकारी नीति की मंजूरी के बाद किया गया है।

प्रमुख सचिव संजय भूसरेडडी ने बताया कि खासतौर परविदेशी मेहमानों की सुविधा के लिए यह फैसला किया गया है।फाइव स्टार होटलों के बार सुबह चार बजे तक खुले रहेंगे, पूर्व के नियमों के तहत मध्यरात्रि के बाद बार खोलने की अनुमति नहीं थी।

छोटे शहरों के होटल भी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं
नई समय सीमा के लिए बार और होटलों को अतिरिक्त फीस देनी होगी। सरकार ने आबकारी से राजस्व बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया है। यूपी के प्रमुख शहरों के फाइल स्टार होटलों में लाइसेंस प्राप्त बार पहले 1 बजे या 3 बजे तक खुले रह सकते थे। पहले के विपरीत अब छोटे शहरों के होटल भी शराब लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बड़े शहरों में शराब परोसने की लाइसेंस फीस बढ़ाई गई है
बड़े शहरों में 50 कमरों वाले होटलों में शराब परोसने का वार्षिक लाइसेंस शुल्क 1 अप्रैल से 10 लाख रुपए होगा। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, लखनऊ और वाराणसी शामिल हैं। आबकारीलाइसेंस का नवीनीकरण ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। नई नीति के तहत एक व्यक्ति को राज्य में केवल दो दुकानों की अनुमति होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36z6499

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: