Saturday, January 25, 2020

जन्म तारीख के अनुसार कैसे रहेंगे जनवरी के अंतिम, 2 फरवरी तक किन बातों का ध्यान रखें

जीवन मंत्र डेस्क. बर्थ डेट के आधार पर भविष्यवाणी करने वाली विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। ज्योतिष की प्रचलित विद्याओं में से एक न्यूमेरोलॉजी भी है। जनवरी के अंतिम दिन यानी 27 से 31 तारीख तक और फरवरी के 2 दिनों में कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 2 फरवरी तक का समय कैसा रह सकता है...

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

व्यवसारियों के लिए समय पक्ष का रहेगा। यात्राएं सफल होंगी और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में वातावरण सुखद बना रहेगा। विवादों से बचें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

कोई बड़ी हानि हो सकती है। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। रोजगार में परेशानियां आने के योग बन रहे हैं। खर्च की अधिकता की वजह से लोन लेना पड़ सकता है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

धन संबंधी कामों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। धैर्य से काम लें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

व्यावसाय से संबंधित यात्रा सफल हो सकती है। अटका हुआ पैसा फिर से मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

इस समय बुरे लोगों से दूर रहना होगा। विद्वान लोगों की संगत करेंगे तो परेशानियों का हल मिल सकता है। विशेषज्ञों के परामर्श से आय में वृद्धि हो सकती है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। घर-परिवार की चिंता हो सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। बड़ा उलटफेर करने से बचें। धैर्य रखें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

पुरानी योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। अभी लाभ मिलने के योग नहीं बन रहे हैं। इस समय धैर्य बनाए रखें और पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

इस समय मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इसीलिए शांत रहें। अचानक कोई निर्णय न करें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

पुरानी बीमारियों फिर से उभर सकती हैं। चोट लगने का भय है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। व्यवसायियों के लिए धैर्य बनाए रखने का समय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
27 January to 2 Feb rashifal, weekly rashifal according to date of birth, birthdate and rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ESG4v

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: