Saturday, January 11, 2020

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आज से शुरू होगा 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 5 हजार युवा होंगे शामिल

लखनऊ.लखनऊ में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पांच दिवसीय23वें राष्ट्रीय युवा महोत्‍सव 2020 का आगाज हो जाएगा। इस महोत्सव में देशभर से आ रही प्रतिभाओं की मेहमान नवाजी में किसी तरह की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन ने कई तरह के खास इंतजाम किए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ स्‍वामी विवेकानंद की जंयती पर इस इसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सीएम की तरफ से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

केंद्रीय खेल मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर करा रही आयोजन
केंद्रीय खेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्‍त तत्‍वावधान में सम्‍पन्‍न होने वाले इस अयोजन में देश के 28 राज्‍य और 9 केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं की टीम को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 16 जनवरी को राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में इसका समपान होगा। युवा महोत्सव के अधिकांश कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होंगे जहां कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी
मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और डीएम अभिषेक प्रकाश लगातार बैठकों के जरिए तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। युवा प्रतिभागियों को यहां भाषा या फिर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए दुभाषिए की मदद ली जा रही है। बस और रेलवे स्टेशन के अलावा आवास और कार्यक्रम स्थलों पर दुभाषिए रहेंगे।चार स्थानों पर अतिथियों को ठहराया जा रहा है। इन चारों स्थानों पर पंडालों में खाने के खास इंतजाम होंगे। देश भर के अलग-अलग राज्य के युवाओं को खाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए मेन्यू उसी तरह तैयार होगा। दक्षिण भारतीय से लेकर उत्तर भारतीय खाने की धूम होगी। इसके लिए तमाम राज्यों के विशेष पकवान पंडालों में मिलेंगे।

प्रतिभाएं होंगीसम्मानित
हर जिलेसे दो यूथ आइकॉन इस महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को एक लाख पचास हजार रुपएव द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को 1 लाख रुपए और तीसरा पुरस्कार पाने वाले को 50 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। जो युवा महोत्सव में प्रतियोगिता होगी उसके लिए केंद्र सरकार ने निर्णायकमंडल भी बनाया है। महोत्सव में मालिनी अवस्थी, मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। युवा महोत्सव में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

राष्ट्रीय युवा उत्सव में दिखेगा संस्कृति का रंग
भारतीय संस्कृति और खानपान को अपने आंचल में समेटे एकता का रंग नवाबी शहर में नजर आएगा। दक्षिण से लेकर उत्तर और पूरब से लेकर पश्चिम तक की संस्कृति, खानपान और भाषा को एक सूत्र में पिरोने के लिए युवा पसीना बहा रहे है। पांच दिनों तक शहर में मिनी इंडिया जैसा नजारा दिखायी देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23rd National Youth Festival today on Swami Vivekananda Jayanti; 5 thousand youth from 26 states and 9 union territories will be included


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FME7zn

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: