Thursday, January 2, 2020

जनवरी 2020: जॉब और बिजनेस में बढ़ सकती है कुंभ सहीत 4 राशियों की मुश्किलें


जीवन मंत्र डेस्क. जनवरी 2020 में शनि के साथ ही सूर्य, बुध और शुक्र भी राशि बदलेंगे। इन 4 ग्रहों के राशि बदलने सेकई लोगों के जीवन मेंजॉब, बिजनेस, सेहत और आर्थिक मामलों से जुड़े बदलाव हो सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस महीने मेष, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के लिएग्रहों की स्थितिठीक नहीं रहेगी। इन 4 राशि वालों को पूरे महीने संभलकर रहना होगा। मिथुन, सिंह, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा। वहीं वृष, कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को इस महीने किस्मत का साथ मिल सकता है।
  • पं द्विवेदी के अनुसारआपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा जनवरी 2020
  1. इस महीने ग्रहों का मिला-जुला असर आपकी राशि पर पड़ेगा। जनवरी 2020 में नौकरीपेशा लोगों काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वहीं बिजनेस में भी नई योजनाएं बन सकती हैं। साथ काम करने वाले और दोस्तो से मदद नहीं मिल पाएगी। बड़े और खास काम अकेले ही करने की कोशिश करें। इस महीने आप किसी से अपनी प्लानिंग शेयर न करें। अविवाहित लोगों के संबंध तय हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए ये महीना खास हो सकता है। पारिवारिक मामलों में भी समय अच्छा है। इस महीने शुभ कार्यों के लिए खरीदारी होने की संभावना बन रही है। इस महीने खान-पान में परहेज रखें। पेट से जुड़े रोग होने की भी संभावना है।
  2. आपके लिए साल का पहला महीना शुभ रहेगा। ग्रहों की स्थिति अच्छी होने से इस महीने आपको लाभ मिल सकता है। इस महीने बृहस्पति सवगृही होने से विपरित राजयोग बना रहा है। जिससे नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे और तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। इस महीने आप चल-अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बन सकती हैं। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं में आप निवेश भी कर सकते हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। पारिवारिक मामलों में सुधार हो सकता है।
  3. ये महीना आपके लिए मिला-जुला रहेगा। जनवरी 2020 में आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये महीना शुभ रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग भी महत्वपूर्ण कामों के लिए खास लोगों से मिल सकते हैं या बातचीत करेंगे। इस महीने मिथुन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जो लोग किसी तरह का लोन या उधार पैसा लेना चाह रहे हैं। उनको भी सफलता मिल सकती है। जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। वहीं सेहत के मामले में इस महीने सावधान रहना होगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। कुछ लोग आपके कामकाज में रुकावट डालने की कोशिश भी कर सकते हैं। इस महीने आपको सोच-समझकर बोलना होगा। विवाद होने की संभावना है।
  4. जनवरी में आपको नौकरी और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। इस महीने आपको कोई नया इनकम सोर्स मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी इन दिनों में मिलने की संभावना है। कोर्ट केस या किसी विवाद में आपको सितारों का साथ मिल सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी इस महीने खत्म हो सकती है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है। बुध के प्रभाव से आप अपनी कुशलता से सभी कामों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। महीने के आखिरी दिनों में आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बदनामी भी हो सकती है। संभलकर रहें।
  5. ये महीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जनवरी 2020 में सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। काम की तारीफ होगी। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक भी अच्छी रहेगी। इस महीने आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई योजनाएं बनेंगी और नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। इस महीने आपको सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की संभावना है। बिना सोचे-समझे न बोलें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। इस महीने आपकी पुरानी परेशानियां दूर होने के योग बन रहे हैं।
  6. इस महीने आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।इस महीने आपकी परेशानियां खत्म हो सकती है।आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के नौकरपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कन्या राशि वाले लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। दोस्तों से मदद मिल सकती है। महीने के बीच में कुछ दिन तनावपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन मेहनत और काम की मदद से आपका तनाव दूर हो सकता है।
  7. ये महीना आपके लिए शुभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में भी तरक्की हो सकती है। कामकाज में आ रही रुकावटें इस महीने दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। इन दिनों में आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। इससे जोखिम में फंस सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय शुभ रहेगा। इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। योजना बनाकर काम करेंगे तो इस महीने आपको सफलता मिल सकती है। इन दिनों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सेहत के मामले में भी पूरे महीने सावधान रहना होगा। गुस्से पर कंट्रोल करें और सोच-समझकर बोलें।
  8. इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों से विवाद भी होने की संभावना है। तनाव रहेगा। कामकाज समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे और काम में भी मन नहीं लगेगा। नई प्लानिंग पर काम नहीं हो पाएगा। सेहत के मामले में भी आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। निचले स्तर के कर्मचारियों से भी सहयोग नहीं मिल पाएगा। कामकाज में या काम करने की जगह में बदलाव होने की संभावना है। इन दिनों में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
  9. इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पैसों का नुकसान भी हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण या महंगी चीज गुम सकती है। इस महीने लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में भी मतभेद होने की संभावना बन रही है। पति-पत्नी में भी विवाद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। आपके रहने की जगह या काम करने की जगह में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। कोई नया काम शुरू करने से बचें। जो चल रहा है उसे अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
  10. इस महीने नौकरी में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। अधिकारियों से अनबन होने की संभावना है। मतभेद भी रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। साथ काम करने वाले या किसी खास इंसान को लेकर आपके मन में गलतफहमी हो सकती है। आपकी गुप्त बातें सार्वजनिक हो सकती है। कामकाज को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। रूके हुए सरकारी कामकाज पूरे होने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों का पैसा उलझ सकता है। इन दिनों में धार्मिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। महीने के आखिरी दिनों में धन लाभ होने की संभावना है।
  11. इस महीने में परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज ज्यादा रहेगा। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। विवाद और उलझनें बढ़ेंगी। कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर टेंशन भी रहेगी। संतान की सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी। इनकम तो होगी लेकिन खर्चा ज्यादा हो सकता है। सेविंग खत्म होने की संभावना है। इस महीने स्थितियां नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के फेवर में नहीं रहेगी। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लेना होगा। लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इस महीने जोखिम लेने से बचें। कामकाज ज्यादा होने से गड़बड़ी हो सकती है। कोई पुराना रोग फिर परेशान कर सकता है।
  12. ये महीना आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इन दिनों में खर्चा और दौड़-भाग तो होगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक भी होने लगेगा। इस महीने आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम हो सकती है। कोई चीज चाेरी भी हो सकती है। नुकसान के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में भी इन दिनों में आपको सावधान रहना होगा। सेविंग कम हो पाएगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के मौके तो मिलेंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है। नई योजनाएं बनेंगी। महत्वपूर्ण और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Horoscope 2020 January Rashifal 2020 Job and Business Rashifal In Hindi


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37vp9tK

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: